मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का हुआ सम्मान

परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया और स्वर्ण क्रांति के संदेशवाहक अनिल मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी, अनूप शुक्ला का स्वागत परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने आज गंगवाल बस स्टैण्ड के…

परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया और स्वर्ण क्रांति के संदेशवाहक अनिल मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी, अनूप शुक्ला का स्वागत परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने आज गंगवाल बस स्टैण्ड के समीप एमओजी लाइन स्थित होटल के बाहर किया गया। परशुरामजी की जन्म स्थली जानापाव में राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन किया गया है। जानापाव से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर बैठक में विचार-विमर्श भी होगा, अन्य संगठनात्मक विषय पर चर्चा होगी। पप्पी शर्मा, बबलू जोशी, प्रमोद जोशी, संतोष तिवारी, राजेश मिश्रा, नमन दुबे सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें