सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

‘छात्रों की गूंज’ से भाजपा में घबराहट -कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से 19 सितम्बर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में चर्चा करेंगे। इसमें हो रहे लगातार रजिस्ट्रेशन…

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से 19 सितम्बर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में चर्चा करेंगे। इसमें हो रहे लगातार रजिस्ट्रेशन से भाजपा घबराई हुई है। व्यापक समर्थन से भाजपा में घबराहट की गूंज साफ दिखाई दे रही है। भाजपा अभी तक युवाओं के सवालों से बचती रही। भाजपा अचानक डिजिटल कैंपेन, कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया के जरिए जेन- जी को साधने की कवायद में जुट गई है। भाजपा ने अपने युवा मोर्चा पदाधिकारियों को युवाओं के लिए डिजिटल कैम्पेन में उतारा है। युवाओं से वीडियो बनवाकर एक लाख के इनाम की घोषणा भी करवाई गई है। इस इनामी प्रतियोगिता से सरकार पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं की गड़बड़ियों और बेरोजगारी के सवाल को समाप्त नहीं कर सकती है। एक तरफ भाजपा ने युवा मोर्चा को लगाया, दूसरी तरफ केन्द्रीय मंत्रियों तक को विश्वविद्यालय में जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद भी युवाओं के बीच संवाद कर रहे हैं। चौरसिया ने कहा कि यह सब अचानक क्यों हो रहा है? क्योंकि ‘छात्रों की गूंज’ ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। भाजपा को यह बताना चाहिए कि नर्सिंग घोटाला, भर्ती परीक्षाओं पर सवाल, पटवारी परीक्षा, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी, नीट

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपने जन्मदिन के पहले 12वें ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी कर लिए, 11 ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूर्व में हो और दूसरी परीक्षाओं में छात्रों की परेशानी पर सरकार ने क्या कदम उठाए। बेरोजगार युवा सरकारी भर्तियों का इंतजार अभी भी कर रहे हैं। भाजपा सरकार अलग-अलग नौटंकी कर रही है। संवाद नहीं युवाओं को रोजगार चाहिए, जबकि कांग्रेस युवाओं को अपनी बात कहने का मंच दे रही है। इसीलिए भाजपा को चिंता हो रही है। चौरसिया ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 1 लाख 75 हजार के करीब पहुंचना बताया गया है। कांग्रेस ने कहा कि इस समय युवा रील नहीं रोजगार मांग रहा है, इनाम नहीं इंसाफ मांग रहा है, जुमले नहीं भविष्य चाहता है युवा।

चुके थे, अब 12वें ज्योतिर्लिंग के रूप में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन किए गए। भक्तिभाव के साथ आकाश विजयवर्गीय ने बैद्यनाथ परिसर से ही वीडियो बनवाकर जारी कर 12 ही ज्योतिर्लिंग स्थान के नाम भी उन्होंने गिनाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें