सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पंचशील नगर के रहवासियों ने की नई सड़क की मांग

मामला वार्ड 54 का

विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 54 के पंचशील नगर में फोटो स्टूडियो वाली गली में क्षेत्रीय पार्षद महेश बसवाल के प्रयासों से रहवासियों को अगले माह में बेहद जल्द नई सड़क निर्माण की सौगात मिलने वाली है। वहीं दूसरी ओर न्यू पंचशील कॉलोनी भेरू बाबा मंदिर से लेकर प्रथम एकेडमी स्कूल वाली गली तक क्षेत्र के रहवासियों की मांग पर नई सीमेंटेड सड़क निर्माण की मांग की जा रही है। दरअसल उक्त सड़क की हालत बेहद खराब है। नर्मदा लाइन, ड्रेनेज लाइन की खुदाई के कारण सड़क की हालत इतनी खराब है कि वर्तमान में यहां से पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। इसलिए क्षेत्र के रहवासी परिवारों द्वारा विधायक महेंद्र हार्डिया और पार्षद महेश बसवाल से यहां पुरानी सड़क के बजाय नई सड़क की मांग करने की तैयारी लोगों द्वारा की जा रही है।

पंचशील नगर की आधा दर्जन गलियों में पहले बन चुकी नई सड़कें –

गौरतलब है कि वार्ड 54 के अंतर्गत आने वाली पंचशील नगर क्षेत्र की करीब आधा दर्जन गलियों में क्षेत्रीय पार्षद महेश बसवाल के प्रयासों से नई सीमेंटेड सड़कें बनकर तैयार हो गई है। वही आप लोगों की मांगे की न्यू पंचशील कॉलोनी में भैरू बाबा मंदिर से लेकर प्रथम एकेडमी स्कूल तक नई सड़क की सौगात भी जल्द मिल जाए ताकि लोगों को कीचड़ और गंदगी से राहत मिले। जिसको लेकर रहवासियों द्वारा क्षेत्रीय पार्षद और विधायक से उक्त सड़क निर्माण की मांग की जा रही है। जबकि पंचशील नगर में स्टूडियो वाली गली में यह जल्द नहीं सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने वाला है जिसको लेकर निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें