विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक चौपन में न्यू पंचशील कॉलोनी सहित मयूर नगर क्षेत्र की कई गलियों में लंबे समय से गली की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। लोगों का कहना है कि 24 घंटे जलने वाली पिछले कुछ दिनों से पूरी तरह से बंद है। जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों ने निगम अधिकारियों के साथ 311 एप पर भी शिकायत कर दी। वहीं हालत यह है कि इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। लंबे समय से लापरवाही का अंधेरा छाया हुआ है रहवासियों कहना है कि कई दिनों से लाइटिंग बंद पड़ी है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर निगम की कार्य शैली पर सवाल उठ रहे हैं लोगों की शिकायत पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण क्षेत्र
निगम हेल्पलाइन 311 से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक शिकायत- लोगों का कहना है कि निगम हेल्पलाइन 311 से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बंद होने से पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है। की कई गलियों में अंधेरा पसर रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




