सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पलासिया क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग का काम कब होगा पूरा

पलासिया क्षेत्र में लंबे समय से बन रही बहु मंजिला आधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण का कार्य आखिर कब पूरा होगा। इसको लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्र के रहवासी…

पलासिया क्षेत्र में लंबे समय से बन रही बहु मंजिला आधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण का कार्य आखिर कब पूरा होगा। इसको लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्र के रहवासी और व्यापारियों का कहना है कि करोड़ों रुपए की लागत से बन रही मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण पिछले डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से चलने के बावजूद अभी तक पूरा नहीं हुआ। 6 माह पहले महापौर पुष्पमित्र भार्गव और एमआईसी सदस्य राजेश उदावत और क्षेत्रीय पार्षद मुद्रा शास्त्री की मौजूदगी में अधिकारियों ने दावा किया था कि बचे हुए निर्माण कार्य और इलेक्ट्रिक फीकेशन के कार्य जल्द पूरे कर हर हाल में अप्रैल माह तक पार्किंग आमजन के लिए शुरू कर दी जाएगी, लेकिन अब हालात यह है कि अगस्त माह भी आधे से ज्यादा बीतने के बाद भी अभी तक मल्टीलेवल पार्किंग शुरू नहीं हो पाई। यही नहीं अभी भी यहां निर्माण कार्य जारी है। वही अभी भी स्थिति क्लियर नहीं है कि आखिर यह मल्टी लेवल पार्किंग कब शुरू होगी।

150 टू व्हीलर और डेढ़ सौ फोर व्हीलर पार्किंग की मिलेगी

सुविधा- पलासिया क्षेत्र के आदर्श रोड पर बन रही मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात वैसे तो अफसरों द्वारा चार माह पहले अप्रैल तक शुरू किए जाने का दावा किया गया था। लेकिन हालत यह है कि अभी तक शुरू नहीं हो पाया। वहीं इस निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग से जुड़ी सुविधाओं को बात करें तो यह पार्किंग पलासिया के आदर्श रोड पर ग्रेटर कैलाश अस्पताल के सामने बनाई जा रही है। इस नवीन पार्किंग सुविधा में एक साथ लगभग 150 चार पहिया (कार) और करीब इतने ही दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे। वहीं यह एक आधुनिक और ऑटोमेटेड मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जा रही है, जिससे वाहन पार्क करना आसान होगा।

फायदा: आदर्श सड़क पर नजर नहीं आएगी बेतरतीब

कार पार्किंग- इसके शुरू होने से पलासिया, आदर्श रोड और 56 दुकान के आसपास सड़क पर लगने वाले ट्रैफिक जाम और अवैध पार्किंग की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही पलासिया क्षेत्र के आदर्श सड़क पर आधी सड़क घेरकर कारों की पार्किंग नजर नहीं आएगी। साथ ही पलासिया क्षेत्र के व्यापारियों और बड़े कॉरपोरेट ऑफिसों और मल्टियों में आने जाने वाले और क्षेत्र के रहवासी और व्यापारियों को नई आधुनिक पार्किंग की सुविधा मिलेगी जिसका लोगों को सालों से इंतजार है।

अन्य विकास कार्य भी जल्द शुरू किए

लंबे समय से विवाद के चक्कर में अटका था बगीचे का विकास- बताते हैं कि इस प्रियदर्शनी रीजेंसी पाश कॉलोनी के कॉर्नर पर रिंगरोड की सर्विस रोड से लगे इस बगीचे में लंबे समय से किसी विवाद की बात सामने आ रही है। जिसके कारण अब तक उक्त बगीचे में लंबे समय से विकास के कार्य अटके हुए थे जिन्हें दोबारा शुरू करने की तैयारी जाएंगे।

अब शुरू हो गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें