मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पलासिया क्षेत्र में अब अंधेरे की वजह से नहीं होंगे हादसे

पत्रकार चौराहा से कनाडिया रोड़ तक नई सेंट्रल लाईटिंग की तैयारी

विधानसभा 5 के अंतर्गत पलासिया क्षेत्र में पत्रकार चौराहे से कनाडिया रोड तक पिछले साल तैयार हुई नई सड़क पर अब अंधेरे की वजह से होने वाली दुर्घटनाएं और हादसे रोकने के लिए निगम द्वारा रोशनी के लिए सेंट्रल लाइटिंग लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके अंतर्गत निगम के विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र के रहवासियों एवं विधायक महेंद्र हार्डिया की मांग पर इस क्षेत्र को अंधेरा मुक्त करने के लिए पत्रकार चौराहे से कनाडिया रोड और तिलक नगर मैनरोड़ को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर लगभग दो दर्जन से ज्यादा नए बिजली के पोल पर आकर्षक एलईडी लाइटिंग लगाने की तैयारी है। जिससे इस मार्ग पर सड़क बनने के लंबे समय के बाद यहां से रात – दिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को बड़ी राहत देकर जगमगाहट करने को लेकर अफसरों द्वारा प्लानिंग के साथ तैयारी भी शुरू कर दी है।

अभी अंधेरे की वजह से आए दिन होती है परेशानी

गौरतलब है कि पलसिया क्षेत्र में पत्रकार चौराहे से भीतर कनाडिया रोड तक पिछले साल बनकर तैयार हुई नई सीमेंट सड़क पर डिवाइडरों के बीच अभी तक लाइटिंग नहीं होने से आए दिन अंधेरे की वजह से परेशानी होती है। वहीं अब निगम द्वारा दुर्घटनाएं और हादसे रोकने के लिए आने वाले दिनों में बेहद जल्द नई सेंट्रल लाइटिंग लगाने का काम शुरू किया जाएगा। जिसके लिए निगम ने ऑनलाइन निविदा भी जारी कर दी है। वहीं कहा जा रहा है कि निविदा संबंधित तमाम प्रक्रिया पूरी होती बेहद जल्द इस मार्ग पर आकर्षक तेज रोशनी वाली नई एलइडी लाइटिंग लगाने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें