शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

पलासिया चौराहे पर भी मेट्रो के लिए टेस्टिंग शुरू

बंगाली चौराहा से पलासिया चौराहा तक डाली जाएगी भूमिगत मेट्रो की लाइन अटका हुआ है संचालन

मेट्रो कंपनी लिमिटेड के द्वारा पलासिया चौराहे पर भी मेट्रो लाइन डालने के लिए टेस्टिंग का काम आज सुबह से शुरू कर दिया गया है। इस कंपनी के द्वारा बंगाली चौराहा से लेकर पलासिया चौराहा तक अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन डाली जाएगी। इंदौर में मेट्रो रेल के लिए बनाई गई योजना में बंगाली चौराहा से पलासिया चौराहा तक मेट्रो रेल को एलिवेटेड स्वरूप में लाया जाना था। जब इसके लिए काम शुरू किया जा रहा था तो उस समय पर इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के द्वारा इस योजना का विरोध किया गया था। इस विरोध का कारण यह था कि इस योजना के कारण बड़ी संख्या में लोगों के मकान के हिस्से तोड़ने की स्थिति बन रही थी। ऐसे में लोगों का कहना था कि इस क्षेत्र से भी मेट्रो रेल को अंडरग्राउंड रूप में ही ले जाया जाए। ध्यान रहे कि वैसे भी पलासिया चौराहे से लेकर बड़ा गणपति चौराहा तक मेट्रो रेल को अंडरग्राउंड रूप में ही ले जाने की योजना है। इस योजना को आकार देने के लिए इस समय एक तरफ जहां एरोड्रम थाने के आगे की तरफ काम चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बड़ा गणपति चौराहा छोटा गणपति चौराहा और इंदौर नगर निगम के पास में भी काम किया जा रहा है। रीगल चौराहा पर स्थित पुलिस कार्यालय रानी सराय में भी मेट्रो रेल कंपनी के द्वारा तेज गति के साथ खुदाई और लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी बीच अब आज से पलासिया चौराहे पर भी यह काम शुरू हो गया है।

आज सुबह जब मेट्रो रेल कंपनी की टीम पलासिया चौराहे पर काम करने के लिए पहुंची और टीम के द्वारा वहां पर स्थित सेल्फी प्वाइंट के पास वाले स्थान पर मशीन लगाकर काम शुरू किया गया तो उस क्षेत्र में कोतूक हो गया। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग उस स्थान पर आकर खड़े हो गए जहां पर की यह काम किया जा रहा था। कुछ लोग कामकाज में लगे हुए मेट्रो रेल का सुपर कॉरिडोर से लेकर होटल रेडिसन तक का संचालन अभी अटका हुआ है। यहां पर रेल की पूरी पटरी डाली जा चुकी है। रेल चलाने का ट्रायल भी कर लिया गया है। सेफ्टी एजेंसी के द्वारा जाकर जांच कर सेफ्टी का सर्टिफिकेट भी दिया जा चुका है। इसके बाद नेता नगरी के पास टाइम नहीं होने के कारण इस स्थान पर रेल के संचालन का शुभारंभ नहीं हो सका। अब एक बार फिर सेफ्टी एजेंसी को जांच के लिए बुलवाया गया है। इस एजेंसी के द्वारा जांच कर अपनी रिपोर्ट देने के बाद इस बात के अवसर बनेंगे कि इस क्षेत्र में रेल का संचालन शुरू किया जा सके।

कर्मचारियों से यह पूछने में लग गए तरह की बातें पूछ रहे लोगों को मेट्रो कि यहां पर क्या काम हो रहा है और कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा बताया काम कितने दिन तक चलेगा। इसके गया कि अभी तो यहां पर केवल मिट्टी साथ ही कुछ लोगों की रुचि यह जानने की टेस्टिंग का काम शुरू हुआ है। में थी कि क्या यहां पर काम करने के बाकी का काम आने वाले समय में इस कारण इस चौराहे के कुछ क्षेत्र को टेस्टिंग की रिपोर्ट के आधार पर यातायात से बंद कर दिया जाएगा। इस निर्धारित किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें