जिले में पैरालिसिस/लकवा के इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ किए जाने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। प्राप्त शिकायत के अनुसार महू तहसील के बड़गोंदा के पास ग्राम बसीपीपरी में ‘संजीवनी क्लीनिक’ के नाम से एक व्यक्ति द्वारा पैरालिसिस/लकवा का इलाज किया जा रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा बिना किसी डिग्री के लकवा के इलाज के नाम पर मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




