मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पैरा 100 मीटर दौड़ में भारत को दो पदक

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। पुरुषों की 100 मीटर ऊ47 फाइनल रेस में भारत ने एक साथ गोल्ड और…

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। पुरुषों की 100 मीटर ऊ47 फाइनल रेस में भारत ने एक साथ गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए। दिलीप गावित ने शानदार वापसी करते हुए रेस के आखिरी हिस्से में जबरदस्त तेजी दिखाई और 10.71 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया। तो वहीं इसी रेस में मोहम्मद बासिल ने सिल्वर अपने नाम किया।

दिलीप गावित रेस के एक समय चौथे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन आखिरी पलों में उन्होंने अपनी रफ्तार बढ़ाई और सभी को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा कर लिया। 10.71 सेकंड में उन्होंने फिनिशिंग लाइन को पार किया। वहीं भारत के मोहम्मद बासिल एम ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 10.83 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने इंग्लैंड के केविन सैंटोस को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं के शॉट पुट फाइनल में भारत की मनप्रीत कौर बहुत कम अंतर से मेडल जीतने से चूक गई। उन्होंने 17.49 मीटर के अपने बेस्ट थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया। मनप्रीत ज्यादातर समय मेडल की दौड़ में बनी रहीं, लेकिन लॉयड्रिशिया कैमरन ने फाइनल राउंड में 17.87 मीटर का निर्णायक थ्रो करके ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया और भारतीय खिलाड़ी पोडियम से बाहर रह गईं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें