शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले

इंदौर। मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी बालिका बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत के साथ अपना अभियान आगे बढ़ाया। इस टूर्नामेंट में दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़,…

इंदौर। मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी बालिका बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत के साथ अपना अभियान आगे बढ़ाया। इस टूर्नामेंट में दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु सहित देश के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही

पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में टीम मुकाबले खेले गए। देशभर के प्रतिष्ठित विद्यालयों से पहुंचीं बालिका खिलाड़ियों ने कोर्ट पर शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी- अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए जोरदार संघर्ष किया। स्पर्धा का औपचारिक उद्घाटन स्कूल के संचालक मुक्तेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान खेल अधिकारी अकरम खान, मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के शशिकांत खरे सहित बैडमिंटन स्पर्धा के रेफरी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग के पूल-बी में मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने हिमाचल प्रदेश के द लॉरेंस स्कूल को 2-0 से पराजित किया। एमरल्ड हाइट्स स्कूल की ओर से तान्या अग्रवाल एवं काव्या जैन ने जोरदार खेल दिखाया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने तमिलनाडु के द लॉरेंस स्कूल को 2-0 से हराकर विजयी शुरुआत की। हरियाणा के मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स की टीम ने इंदौर के डेली कॉलेज को 2-0 से पराजित किया। दिल्ली के डीपीएस की टीम ने हिमाचल प्रदेश के द लॉरेंस स्कूल, सनावर की टीम को 2-0 से हराया। दिन के एक अन्य मैच में रायपुर के राजकुमार कॉलेज की खिलाड़ियों ने जोधपुर के राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल की टीम को 2-0 से शिकस्त दी।

अंडर-19 बालिका वर्ग में इंदौर के डेली कॉलेज ने बेहद रोमांचक मैच में देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल की टीम को 2-1 से पराजित किया। रायपुर के राजकुमार कॉलेज ने आसानी के साथ हरियाणा के मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स के दल को 2-0 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत की। दिल्ली के मॉडर्न स्कूल की खिलाड़ियों ने हिसार के विद्या देवी जिंदल स्कूल की टीम को 2-0 से पराजित किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें