न.प्र.)। श्री गणेश विसर्जन चल समारोह में शामिल चलित झांकियों की परम्परा खत्म नहीं होगी, हर संभव शासन नहीं तो निगम स्तर पर प्रतिवर्ष दिए जाने वाली राशि मिल कमेटियों को प्रदान की जाएगी। यह आश्वस्त करते हुए इन्दौर नगर निगम मेयर काउंसिल के सदस्य नन्दकिशोर पहाड़िया ने नेताजी सुभाष मंच एवं मालवा मिल कमेटी के द्वारा दिए गए ज्ञापन के बाद कहे। गत दिनों नगर निगम के द्वारा झांकियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए मनाही कर दी गई थी, जिसके चलते झांकी कलाकारों में निराशा छा गई थी, जिसको लेकर समाजसेवी मदन परमालिया, कैलाश कुशवाह, सुरेन्द्र शर्मा, गणेश वर्मा, देवीलाल गुर्जर, शैलेष त्रिपाठी नन्दकिशोर पहाड़िया से मिलकर अपनी समस्या बताते हुए ज्ञापन सौंपा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




