अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति द्वारा 11 अक्टूबर को राजवाड़ा से चिमनबाग मैदान तक बड़ी संख्या में अग्रवाल समाजजनों की मौजूदगी में परंपरागत जुलूस निकाला जाएगा। चिमनबाग मैदान पर कार्यक्रम होगा। इस आयोजन को लेकर प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर के साथ गणेश गोयल, अरविंद बागड़ी सहित अन्य ने दौरा किया। मैदान पर होने वाले सामाजिक सम्मेलन, महाआरती के बारे में जानकारी दी गई और प्रभारी महापौर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




