सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इंटर-स्कूल स्विमिंग प्रतियोगिता में जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

इंदौर। न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल के तैराकों ने 30 सितंबर 2026 को माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटर-स्कूल स्विमिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन से 3 स्वर्ण, 11 रजत और…

इंटर-स्कूल स्विमिंग प्रतियोगिता में जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

इंदौर। न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल के तैराकों ने 30 सितंबर 2026 को माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटर-स्कूल स्विमिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन से 3 स्वर्ण, 11 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 22 पदक अर्जित कर ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की। प्रतियोगिता में जगविजय जुनेजा ने 25 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एवं फ्रीस्टाइल में रजत, दिवित गंगवाल ने 25 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एवं बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक तथा अखंड सिकरवार ने 25 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक जीता। आयांश मंगल ने 25 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण तथा 50 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक हासिल किया। भावेश पाटीदार ने 25 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण एवं 50 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक प्राप्त किया। प्रत्युष दारव्हेकर ने 50 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक जीता। ऐशलीन कौर भाटिया ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत एवं 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य, प्रबल प्रताप सिंह एवं गौरांश शर्मा ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक प्राप्त किया। गौरांश शर्मा ने 4×25 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में भी रजत पदक जीता। शब्बीर थैलीवाला ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण, 100 मीटर इंडिविजुअल मेडले में रजत तथा 4×25 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में रजत पदक प्राप्त किया। पूर्वांश सोनी ने रिले में रजत पदक एवं विहान व्यास ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत, 100 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य तथा रिले में रजत पदक जीता।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें