सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कॉलेज में आयोजन

शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय किला भवन में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मनोविज्ञान विभाग एवं महाविद्यालयीन मानसिक स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न रचनात्मक, मनोरंजक…

शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय किला भवन में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मनोविज्ञान विभाग एवं महाविद्यालयीन मानसिक स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न रचनात्मक, मनोरंजक एवं जागरूकतापरक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तनाव प्रबंधन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा भावनात्मक कल्याण को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी.डी. श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर वीपी बैरागी, डॉ. मनीषा जोशी, डॉ. एसके छारी, डॉ. आशा ओझा, डॉ. अमित सोनी, डॉ. सुभि परिहार मौजूद थे। विजेता परिगरोलिया, कुसुम सारेल, वैशाली राजपूत रही, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। संचालन छात्रा निधि पुरोहित एवं प्रीति शर्मा ने किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 6