सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आचार्य के अवतरण दिवस पर आयोजन

आचार्य सुनील सागर म.सा. के 49वें अवतरण दिवस पर प्राकृत भाषा सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे थे। इस अवसर पर आचार्य ने…

आचार्य के अवतरण दिवस पर आयोजन

आचार्य सुनील सागर म.सा. के 49वें अवतरण दिवस पर प्राकृत भाषा सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे थे। इस अवसर पर आचार्य ने आशीर्वाद स्वरूप प्रवचन भी दिए। महिला बहुमंडल ने मंगलाचरण किया। पाद प्रच्छालन, पूजन और अर्घ्य समर्पित कर जिनवाणी भेंट की गई। समारोह में आचार्यश्री द्वारा रचित ‘अज्जपसारो’ एवं ‘अंकलीकर पाठावली’ ग्रंथों, 13.5 फीट की विशाल पुस्तक सहित ‘तिथि दर्पण’, भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी डाक टिकट एवं विशेष फोल्डर तथा दो चित्रों का विमोचन किया गया। बाहर से भी जैन समाजजन अपने आचार्य के दर्शन करने अवतरण दिवस पर पहुंचे थे।

आचार्य के अवतरण दिवस पर आयोजन

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें