सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

छात्रों की गूंज क्रिकेट लीग का आयोजन

इंदौर। युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा इंदौर में ‘छात्रों की गूंज क्रिकेट लीग’ का आयोजन किया गया।…

छात्रों की गूंज क्रिकेट लीग का आयोजन

इंदौर। युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा इंदौर में ‘छात्रों की गूंज क्रिकेट लीग’ का आयोजन किया गया। 13 सितंबर को एबी रोड स्थित बी3 टर्फ पर आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में छात्रों और युवा खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

टूर्नामेंट का आयोजन टीम शम्भावी शुक्ला, आईवाईसी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ मैदान पर अपना दमखम दिखाया। आयोजन का मुख्य संदेश ‘खेल युवाओं को सशक्त बनाता है, बेहतर कल के लिए खेलें’ रहा।

कार्यक्रम में विपिन वानखेड़े, शिवी सिंह चौहान, यश घंगोरिया, चेतन चौधरी और जयंत सिकरवार सहित अतिथियों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

छात्रों के लिए निःशुल्क

पंजीयन-प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि छात्रों के लिए पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया। प्रतियोगिता के विजेता को 5100 रुपए तथा उपविजेता टीम को 2100 रुपए का नकद पुरस्कार रखा गया था। पुरस्कारों ने खिलाड़ियों के उत्साह को और बढ़ाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें