सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

छात्रों के सम्मान में कांग्रेस सहित विपक्षी दल मैदान में आए

सांवेर विधानसभा के शहरी क्षेत्र के वार्ड 35 से भावी दावेदार राजा टोनेरे ने कांग्रेस सहित सारे विपक्षी दलों को भारत के भविष्य यानी छात्रों के सम्मान में खुलकर मैदान…

सांवेर विधानसभा के शहरी क्षेत्र के वार्ड 35 से भावी दावेदार राजा टोनेरे ने कांग्रेस सहित सारे विपक्षी दलों को भारत के भविष्य यानी छात्रों के सम्मान में खुलकर मैदान में आना चाहिए। टोनेरे ने कहा कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने जितने होर्डिंग्स पोस्टर लगाए थे उन सभी की स्वीकृति ली गई थी और कम्पनियों को उसका भुगतान भी किया। लेकिन जिस किसी ने भी छात्रों की गूंज को झूठ की गूंज बताने वाले पोस्टर छपवाएं और लगवाएं ओर देश के भविष्य यानी छात्रों को झूठा बताने की कोशिश की और झूठ की गूंज के पोस्टर लगाये थे उन्होंने पोस्टर लगाने की परमीशन ली थी क्या? अगर नहीं ली तो फिर झूठ की गूंज वाले पोस्टर जिस- जिस जगह लगाये गये थे वहां के सीसीटीवी कैमरों में देखकर उन लोगों पर कार्यवाही होना चाहिए और इस कार्यवाही में इन्दौर भाजपा और सरकार को भी साथ और सहयोग देना चाहिए ताकि जनता में ये साफ संदेश जाये की भाजपा भेदभाव और जलपन की राजनीति नहीं करती। पचासों जगह होर्डिंग लगे थे सभी चौराहों पर कैमरे लगे हैं! पोस्टरों पर भी छापने वाले प्रेस की जानकारी होती है उस प्रेस से छपवाने वाले की जानकारी मिल सकती है ताकि कांग्रेस और पूरा विपक्ष भाजपा को बदनाम न कर सके इसलिये दोषियों पर कार्यवाही जरूरी है। कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से पूरे इन्दौर की छबि भी धूमिल होती है कि इन्दौर में केसे लोग रहते हैं जो पढ़ने- लिखने वाले छात्रों को झूठा बोलते हैं। उक्त पूर्ण जानकारी राजा टोनेरे ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें