इंदौर। ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉ. अजीत कुमार सिंह कासलीवाल मेमोरियल ओपन ईनामी ब्लिट्ज शतरंज स्पर्धा का आयोजन 17 सितंबर को किया जा रहा है। आयोजन सचिव अनिल फतेहचंदानी एवं शैलेंद्र पाबले ने जानकारी दी कि यह स्पर्धा दो वर्गों में होगी अंडर- 10 वर्ग व ओपन वर्ग अंडर 10 मे प्रथम 10 विजेता एवं ओपन वर्ग मे प्रथम 15 विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा।
यह स्पर्धा महावीर बाल संस्कार केन्द्र द्वारा संचालित संजय अजीत कासलीवाल मेमोरियल चेस अकादमी, 52 कंचन बाग पर शाम 5:15 बजे से खेली जाएगी। यह स्पर्धा एक दिवसीय है! इच्छुक खिलाड़ी पंजीयन एवं जानकारी हेतु 52 कंचन बाग अकादमी पर पीयूष जमींदार से 16 सितंबर तक शाम 4 से 6 बजे तक संपर्क कर सकते है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




