शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या…शनिदेव को लगेगा खीर-पूरी का भोग

शनिवार को शनि अमावस्या और सर्व पितृ अमावस्या का दुर्लभ योग बन रहा है। 7 सालों बाद दोनों ही अमावस्या एक ही दिन आ रही है। महामंडलेश्वर डॉ. दादू महाराज…

शनिवार को शनि अमावस्या और सर्व पितृ अमावस्या का दुर्लभ योग बन रहा है। 7 सालों बाद दोनों ही अमावस्या एक ही दिन आ रही है। महामंडलेश्वर डॉ. दादू महाराज ने बताया कि उषानगर स्थित गजासीन शनिधाम में इस दिन पितरों की कृपा पाने के लिए तर्पण पिण्डदान और आहुतियां दी जाएगी। वहीं शाम को शनि अभिषेक, पूजन, जाप और दीपदान होगा। संध्या आरती के दौरान शनिदेव को खीर-पूरी का भोग लगाया जाएगा। दादू महाराज के अनुसार वर्तमान में कुम्भ, मीन और मेष राशि पर शनिदेव की साढ़ेसाती चल रही है, जबकि सिंह और धनु राशि पर ढैया का प्रभाव है। ऐसे में जो लोग पीड़ा महसूस कर रहे है वे अमावस्या पर शनि प्रसन्नता के लिए उपाय कर सकते है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें