सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पहले दिन उलटफेर, शीर्ष वरीय दिवा चौकसे हारीं

इंदौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित एवं राजरतन फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित 51 हजार रुपए पुरस्कार राशि वाली राजरतन फाउंडेशन जूनियर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ नेहरू स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल…

पहले दिन उलटफेर, शीर्ष वरीय दिवा चौकसे हारीं

इंदौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित एवं राजरतन फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित 51 हजार रुपए पुरस्कार राशि वाली राजरतन फाउंडेशन जूनियर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ नेहरू स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल

उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि राजरतन फाउंडेशन ग्रुप की यंग डायरेक्टर मोहिनी चोरड़िया थीं, जबकि अध्यक्षता कल्याण ग्रुप के राजेश गर्ग ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सीमा बापना (भंडारी), प्रसिद्ध कोच शालिनी परदेशी, एनआईएस कोच श्वेतांग वर्मा और पराग गुप्ता मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष डॉ. अनिल भंडारी, सचिव आर.पी. सिंह नैय्यर, मनीष त्रिवेदी, कीर्ति तिवारी और काव्य शर्मा ने किया। संचालन सुधांशु व्यास ने किया और आभार

बालिका एकल अंडर-19 में सबसे बड़ा उलटफेर ओजस्वी भालावे ने में हुआ।

आर.पी. सिंह नैय्यर ने माना। किया। उन्होंने टूर्नामेंट की शीर्ष वरीयता प्राप्त दिवा चौकसे को बेहद रोमांचक तीन गेम के मुकाबले में 11- 15, 15-7, 16-14 से पराजित कर बाहर का रास्ता दिखाया। पहला गेम गंवाने के बाद ओजस्वी ने शानदार वापसी की और निर्णायक गेम में 14-14 की बराबरी के बाद लगातार दो अंक लेकर जीत हासिल की।

दूसरा रोमांचक मुकाबला भी इसी वर्ग में रहा, जहां महज 11 वर्षीय इशमान सलूजा ने सभी का दिल जीत लिया। सिया सिंह के विरुद्ध उन्होंने पहला गेम 15-13 से जीतकर सनसनी फैला दी, लेकिन अनुभव की कमी से अगले दो गेम 10-15, 14- 16 से गंवा बैठीं।

बालक एकल अंडर-17 में मनन बारोड़ और गुनित पाटिल के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें मनन ने 15-8, 8-15, 16-14 से जीत दर्ज की। इसी तरह अनय यादव ने गौरव यादव को 13-15, 15- 13, 15-10 से और हीत गुप्ता ने आयुष तिवारी को 8-15, 15-13, 15-7 से हराया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें