सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पुराने समाजजन बोले बहुत मुश्किल से खड़ा हुआ था पहाड़ियों पर ट्रस्ट

दर्जन के करीब ट्रस्टी है वे ट्रस्टी कैसे बने, बाद में ट्रस्टी कैसे जुड़े उन्होंने क्या-क्या कार्य किया यह बताना चाहिए और पूरे मामले को साधारण सभा में ले जाना…

पुराने समाजजन बोले बहुत मुश्किल से खड़ा हुआ था पहाड़ियों पर ट्रस्ट

दर्जन के करीब ट्रस्टी है वे ट्रस्टी कैसे बने, बाद में ट्रस्टी कैसे जुड़े उन्होंने क्या-क्या कार्य किया यह बताना चाहिए और पूरे मामले को साधारण सभा में ले जाना चाहिए, जो सामान्य सदस्य है उनके बीच निर्णय करना चाहिए। कुछ लोगों ने लिखा कि पहले भी कुछ ट्रस्टी बनाने का निर्णय बाले-बाले ले लिया गया था। कुछ ने लिखा कि आम लोगों का पैसा गोम्मटगिरि में पूर्व में लगा है अब उन लोगों से भी पहले पूछना चाहिए कि इन वर्तमान ट्रस्टियों के इस्तीफे स्वीकार करना चाहिए या नहीं और बाहर के ट्रस्टी लेना चाहिए या नहीं कुछ ने लिखा कि क्या पूंजीपति ही कार्य करने में सक्षम होते हैं, दूसरे कार्यकर्ता कार्य नहीं कर सकते हैं। कुछ ने यह भी लिखा कि जो ट्रस्टी इस्तीफा दे रहे हैं वे किसके दबाव में यह इस्तीफा दे रहे हैं। इस्तीफा देने के पीछे कारण बताना चाहिए। साधारण सभा में 100 ट्रस्टियों का मुद्दा पास नहीं हुआ और 100 ट्रस्टी बनाने की बात किसने शुरू कर दी। 200 करोड़ रु. के प्रोजेक्ट प्रस्तावित किए गए हैं, यह किसने प्रस्तवित किए, जबकि गोम्मटगिरि ट्रस्ट से जुड़े सभी ट्रस्टियों के पास इस तरह की कोई बात नहीं आई। गोम्मटगिरि ट्रस्ट के साधारण सदस्य के अलावा दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठजनों के साथ बैठक करना चाहिए, गोम्मटगिरि ट्रस्ट की एक अपनी देश भर में नाम और प्रतिष्ठा है और इतनी बड़ी सम्पत्ति पर जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए, सामूहिक निर्णय होना चाहिए, कानूनी विशेषज्ञों से कानूनी राय भी लेना चाहिए और पूरे मामले में पारदर्शिता भी होना चाहिए क्योंकि पूरे दिगम्बर जैन समाज की निगाह अब गोम्मटगिरि ट्रस्ट पर लग गई है। सभी जैन समाजजन यह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक साथ सामूहिक इस्तीफा सारे ट्रस्टी दे रहे हैं। क्या वहां आर्थिक दिक्कतें आ रही है, क्या वहां विकास कार्य नहीं हो रहा है, क्या वहां न्यायालय में चल रहे प्रकरण पर वर्तमान पदाधिकारी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं या निकाल नहीं निकलवा पा रहे हैं, जैसे मुद्दे भी सोशल मीडिया पर उठे पड़े हैं। सबसे पहले साधारण सभा बुलाना चाहिए और उस सभा में कानूनी राय जानने वाले लोग भी होना चाहिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें