प्रीतमलाल दुआ सभागृह रीगल तिराहा पर आज शाम 6.30 बजे से मेक म्यूज और सुर अंजलि-4 की मेजबानी में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में सुर और साधना के माध्यम से पुराने गीतों की प्रस्तुति होगी। आज गीत-संगीत की प्रस्तुति में बुजुर्ग महिला-पुरुष 72 की आयु में 22 के जूनून की प्रस्तुतियां देंगे, और उम्र को पीछे छोड़कर इस अनूठे संकल्प को साकार करेंगे। इस आयोजन में 60 से 70 वर्ष की उम्र के लगभग एक दर्जन संगीत साधक मेक म्यूजिक के निर्देशक और संस्थापक राजीव रॉय के निर्देशन में अपनी प्रस्तुतियां देने के लिए उत्साहित हैं। बुजुर्ग महिला-पुरुष पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन 4-4 घंटे की रियाज कर रहे हैं। राजीव राय ने बताया कि संगीत संयोजन हर्षद शेवगांवकर करेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




