शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

ऑल इंडिया आइपीएससी स्क्वॉश स्पर्धा में इंदौर के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन

इंदौर। मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के अविरत न्याती ने मध्य प्रदेश का मान बढ़ाते हुए प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी स्क्वॉश स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। देशभर के खिलाड़ियों…

इंदौर। मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के अविरत न्याती ने मध्य प्रदेश का मान बढ़ाते हुए प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी स्क्वॉश स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। देशभर के खिलाड़ियों ने बीच अविरत ने अपने तेजतर्रार खेल से पोडियम तक का सफर तय किया। इंदौर के ही डेली कॉलेज के सहर्ष शाहरा ने रजत पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग में आयोजित स्पर्धा में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। स्पर्धा का पुरस्कार वितरण विद्यालय के निदेशक सिद्धार्थ सिंह के आतिथ्य में हुआ। सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के खेल अधिकारी अकरम खान सहित विभिन्न विद्यालयों के कोच, टीम मैनेजर, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में दिल्ली के मॉडर्न स्कूल के अभ्युदय अरोड़ा ने डीपीएस आरकेपुरम के रुद्रांश प्रभाकर को एकतरफा मुकाबले में 11-5, 11-5 और 11-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान के मैच में मेजबान द एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के अविरत न्याती ने असम वैली स्कूल के टाबे रिखाम तारह को 11-5, 11-3, 11-4 से शिकस्त दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें