शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

कर्मचारी कामगार संघ के पदाधिकारी पहुंचे मुख्यमंंत्री निवास

11 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा

कर्मचारी कामगार संघ के पदाधिकारी पहुंचे मुख्यमंंत्री निवास

प्रदेश में नगरीय निकायों में नई भर्ती हो, मस्टर कर्मचारियों को स्थाई करो आदि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास पर संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष मोर्चा बैनर तले मुख्यमंत्री को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। महेश गौहर, श्याम अजयपाल, सुनील सारवान ने बताया कि मुख्यमंत्री के निज सचिव योगेश चौरसिया से प्रतिनिधिमंडल मिला और 11 सूत्रीय मांग पत्र सौपा जिसमें मांग की गई आउट्सोर्स ठेकेदारी प्रथा बंद की जाये, प्रदेश की अधिकांश नगर परिषद में समय पर वेतन नहीं मिल रहा है जिसे दिया जाए, 5000 सफाई कामगारों की नई नियुक्ति की जाये, अनुकंपा नियुक्ति बहाल हो, सभी कर्मचारी कामगारों को स्थाई किया जाये। प्रदेश भर के सफाई मजदूर नेता प्रतिनिधियो से चर्चा का समय मुख्यमंत्री दें। निज सचिव चौरसिया ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि मुख्यमंत्री की जल्द ही सफाई मजदूर नेताओं के साथ चर्चा होगी। उक्त पूर्ण जानकारी सूरज गौहर ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें