सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पोषण माह मनाया गया

महिला बाल विकास विभाग में चलाए जा रहे पोषण अभियान के अंतर्गत सांवेर परियोजना के सेक्टर शिप्रा ग्राम बरलाई जागीर के आंगनवाड़ी केंद्र बरलाई 3 में पोषण माह मनाया गया।…

पोषण माह मनाया गया

महिला बाल विकास विभाग में चलाए जा रहे पोषण अभियान के अंतर्गत सांवेर परियोजना के सेक्टर शिप्रा ग्राम बरलाई जागीर के आंगनवाड़ी केंद्र बरलाई 3 में पोषण माह मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यह था कि महिलाएं अपने बच्चों को घर का पौष्टिक खाना खिलाए, आंगनवाड़ी पोषण आहार के व्यंजन बनाकर खिलाए और बाहर के चिप्स, मेगी, कुरकुरे आदि न खिलाए जिनसे कि कुपोषण को बढ़ावा मिले,इसके अलावा महिलाओं के साथ कुपोषण को गांव से समाप्त करने की शपथ ली गई। इस दौरान शुभ्रता सोनुले, शालिनी पाल, बबीता पांचाल, मंजु प्रजापत, कोमल बौरासी की भूमिका अग्रणी रही।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें