जेल रोड स्थित नूतन मंडल गणेश उत्सव समिति गणेशोत्सव में अपना स्थापना वर्ष मना रही है। 66 वर्ष सफर में तीसरी पीढ़ी गणेशोत्सव की व्यवस्था सम्भाल रही है। महाआरती, प्रसादी और दर्शन पूजन का लाभ बड़ी संख्या में श्रद्धालु ले रहे है। इस बार जल, जंगल, पर्यावरण थीम पर सजावट की गई है। महेश पालीवाल, दिनेश धीमान पहलवान, जगदीश खंडारे, राजेंद्र शिवहरे, रत्नेश गुप्ता, राहुल धीमान, मोनू बिछकुल्ले और कई व्यापारी भी इस आयोजन से जुडे है। कई राजनेता, समाजसेवी भी आयोजन में पहुंचे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




