सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

नर्सिंग छात्राओं ने पटवारी को बताई समस्या, मंत्री को लगाया फोन

कांग्रेसी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से एमवाय की एमसी नर्सिंग की छात्राओं ने मुलाकात की। छात्राओं ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। छात्राओ ने पटवारी को बताया कि उन्हें…

कांग्रेसी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से एमवाय की एमसी नर्सिंग की छात्राओं ने मुलाकात की। छात्राओं ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। छात्राओ ने पटवारी को बताया कि उन्हें कोई सरकारी सहायता नहीं मिल रही है, कोई भी स्टाईपैंड नहीं मिल रहा है। इसके लिए उन्होने डीन को भी आवेदन दिया था जो उन्होने भोपाल स्थित डीएमई आफिस भेजा था लेकिन अब तक कोई सहायता नहीं मिली इसके बाद पटवारी ने छात्राओं के सामने ही उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य और चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को फोन लगाकर लाऊड स्पीकर पर बात की। पटवारी ने शुल्क को पूरे मामले से अवगत कराया और बताया कि इस मामले की फाइल आपके विभाग में है। छात्राओं की समस्याओं का तुरन्त निराकरण करवाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें