सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पश्चिम मप्र में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 63 लाख पार 33/11 केवी सब स्टेशनों की संख्या बढ़कर 1700 हुई

इंदौर। पश्चिम मप्र यानि मालवा निमाड़ में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या सितंबर अंतिम सप्ताह की स्थिति में 6315000 के पार हो गई हैं। इसमें 63.10 लाख निम्नदाब श्रेणी के उपभोक्ता…

पश्चिम मप्र में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 63 लाख पार 33/11 केवी सब स्टेशनों की संख्या बढ़कर 1700 हुई

इंदौर। पश्चिम मप्र यानि मालवा निमाड़ में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या सितंबर अंतिम सप्ताह की स्थिति में 6315000 के पार हो गई हैं। इसमें 63.10 लाख निम्नदाब श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी क्षेत्र के सभी 15 जिलों में ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार उपभोक्ता सेवाओं का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं। इन जिलों में सभी प्रकार के 23 हजार कार्मिक कार्यरत हैं। प्रबंध निदेशक सिंह ने बताया कि कंपनी क्षेत्र में इंदौर, धार, खरगोन, उज्जैन, देवास जिले बड़ी बिजली मांग वाले जिले हैं, इन पांचों जिलों में सबसे ज्यादा सब स्टेशन हैं साथ ही सर्वाधिक संख्या में कार्मिक कार्यरत हैं। प्रबंध निदेशक ने बताया कि कंपनी क्षेत्र में 1700 स्थानों पर 33/11 केवी के सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति की जाती हैं। इस बार रबी सीजन में 8200 मैगावाट से ज्यादा बिजली मांग की संभावना के चलते प्रभावी तैयारी की गई हैं। सिंह ने बताया कि कंपनी क्षेत्र में सभी प्रकार की बिजली लाइनों की कुल लंबाई पांच लाख किमी से ज्यादा हैं। कंपनी स्तर पर करीब 3.57 लाख ट्रांसफार्मरों से बिजली वितरण कार्य होता हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें