सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

चन्द्रभागा सड़क पर आड़े-तिरछे खंभों से मिलेंगी अब मुक्ति

इंदौर। जूनी इंदौर शनि मंदिर के सामने से चन्द्रभागा मुख्य सड़क होते हुए पंढरीनाथ तक लंबे समय से बाधक आड़े-तिरछे बिजली के पोल और डीपी हटाकर अब यहां की मुख्य…

इंदौर। जूनी इंदौर शनि मंदिर के सामने से चन्द्रभागा मुख्य सड़क होते हुए पंढरीनाथ तक लंबे समय से बाधक आड़े-तिरछे बिजली के पोल और डीपी हटाकर अब यहां की मुख्य सड़क का अधूरा निर्माण और चौडीकरण कार्य शुरू होगा। जिससे लंबे समय के बाद क्षेत्र के रहवासियों को बाधक बिजली के पोल और डीपी के साथ अधूरी सड़क से भी मुक्ति मिल जाएगी। वहीं करोड़ों की लागत से निगम अब जाकर सालों से अधूरी पड़ी उक्त सड़क का नव निर्माण कर लोगों को गड्ढों से भी बड़ी राहत दिलवाएगा। जिसको लेकर निगम की ओर से तैयारियां भी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि जूनी इंदौर मुक्तिधाम से चंद्रभागा मुख्य सड़क होते हुए पंढरीनाथ चौक तक की लंबे समय से मास्टर प्लान को उक्त सड़क अधूरी पड़ी थी। जिसके कारण यहां से रात – दिन गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी। यही नहीं खासकर रात के समय अंधेरे के कारण बाधक बिजली के आड़े- तिरछे खंभों के कारण यहां आए दिन शनि मंदिर के सामने और मुक्तिधाम के आगे वाले हिस्से में दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। जिससे मुक्ति दिलाने के लिए अब निगम द्वारा सबसे पहले यहां सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्य दोबारा शुरू करने से पहले खुदाई कर जल निकासी लाइन डालने का काम किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें