सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

गीताभवन से पंचरतन अपार्टमेंट तक अब बनेगी नई सड़क

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 48 के अंतर्गत गीता भवन क्षेत्र से पंचरत्न अपार्टमेंट तक लंबे समय से क्षतिग्रस्त पुरानी सड़क की बजाय अब बेहद जल्द गणेश चतुर्थी के बाद…

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 48 के अंतर्गत गीता भवन क्षेत्र से पंचरत्न अपार्टमेंट तक लंबे समय से क्षतिग्रस्त पुरानी सड़क की बजाय अब बेहद जल्द गणेश चतुर्थी के बाद यहां गीता भवन क्षेत्र में रसगुल्ला वाली गली में निगम द्वारा लगभग 30 लख रुपए से ज्यादा खर्च कर नई सीमेंट सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर निविदा भी जारी हो गई है। यही नहीं आने वाले दिनों में जल्द कार्य का शुभारंभ भी हो जाएगा।

पहले भी हुए प्रयास, बावजूद शुरू

नहीं हो पाया काम- बड़ी बात यह है कि लोगों को खराब सड़क से राहत के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्रयास किए थे, लेकिन लंबे समय से प्रयास के बावजूद अभी तक सफलता नहीं मिली। वहीं अब निगम द्वारा लोगों की मांग और परेशानी को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से वार्ड 48 से जुड़े गीताभवन क्षेत्र में रसगुल्ला वाली गली के मुख्य मार्ग पर नई सड़क निर्माण को लेकर निविदा जारी करवा कर निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। जिससे लोगों को उम्मीद है कि इस बार गणेश चतुर्थी के बाद जल्द उक्त सड़क का नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ हो जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें