इंदौर। नवलखा पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले चौराहे पर जाम से राहत के लिए कैमरे लगने और सिग्नल में सुधार से अब राहत मिलने की उम्मीद है। दरसअल चौराहे पर लंबे समय से बंद सीसीटीवी कैमरे सुधारकर दोबारा चालू करने और कुछ जगह नए कैमरे लगाने से चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भी अब थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बताते है यहां लंबे समय से बन्द कैमरों को बदलकर नए लगाए है। जिसके कारण अब तक ट्रैफिक नियमों का पालन ठीक से नहीं हो पा रहा था। यही नहीं नियम तोड़ने वालों के चालान भी नहीं कट पा रहे थे। उस व्यवस्था में सुधार लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की शिकायत पर निगम यातायात विभाग द्वारा सुधार कार्य शुरू कर नवलखा चौराहे पर लगे सीसीटीवी सुधारने और खराब की जगह नए बदलने के अलावा ट्रैफिक सिग्नल की गड़बड़ और टाइमिंग को भी सुधारने की कवायद की जा रही है ताकि लोगों को राहत मिले।
गौरतलब है कि पांच रास्तों वाले बड़े चौराहे में शुमार नौलखा चौराहे पर आए दिन शाम के समय सबसे ज्यादा बड़ा जाम लगता है। लगातार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़ कर चालानी कार्रवाई करने के लिए पुलिस जवानों की शिकायत पर निगम के ट्रैफिक विभाग द्वारा क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे को सुधारकर और खराब कैमरों की जगह नए कैमरे लगाकर व्यवस्था में सुधार लाने का काम किया जा रहा है। नवलखा चौराहे पर लंबे समय से कुछ कैमरे बंद होने का फायदा उठाकर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर सिग्नल पर जंप मारने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं रहेगी। लंबे समय से बंद और खराब कैमरे सुधारकर अब ट्रैफिक पुलिस चालानी कार्रवाई आसानी से कर सकेगी। साथ ही चौराहा के पूरे ट्रैफिक पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहले जैसी पूरी निगरानी भी रख सकेगी। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालानी कार्रवाई भी कर सकेगी, जिसको लेकर यहां तेजी से सुधार कार्य किया जा रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




