सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अब उद्यान विभाग सड़क किनारे लगे वृक्षों के आसपास से हटाएगा सीमेंट कांक्रीट का जाल

अब इंदौर नगर निगम का उद्यान विभाग शहरी क्षेत्र में सड़क के आसपास किनारों पर लगे पेड़ों के आसपास का कंक्रीट जाल और पेवर ब्लॉक हटाकर पेड़ों के आसपास पर्याप्त…

अब इंदौर नगर निगम का उद्यान विभाग शहरी क्षेत्र में सड़क के आसपास किनारों पर लगे पेड़ों के आसपास का कंक्रीट जाल और पेवर ब्लॉक हटाकर पेड़ों के आसपास पर्याप्त कच्ची जगह उपलब्ध कराने का कार्य जल्द ही शुरू करेगा। जिससे पेड़ों को विकसित होने और पर्याप्त फल – फूलने के लिए बेहतर कच्ची जगह उपलब्ध होगी। यही नहीं निगम के उद्यान विभाग की इस प्रक्रिया से शहर की हरियाली बचाने के लिए बड़ा फायदा यह होगा बारिश का पानी सीधे पेड़ों की जड़ों तक जाएगा। वहीं इससे पेड़ों को बढ़ने में बड़ी मदद मिलेगी। साथ ही बारिश का पानी पेड़ों की जड़ों तक सीधे जाने से भविष्य में पानी की कमी से कभी कोई भी पेड़ सूखेंगे नहीं। बड़ी बात यह है कि अभी पूरे शहर में हरियाली पेड़ पौधों के आसपास सीमेंट कंक्रीट का बड़ा जाल है। यहां तक की बगीचों में भी पेवर ब्लॉक और सीमेंट का कंक्रीट के आसपास पेड़ लगे हैं जिनको पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। बारिश का पानी सीमेंट कंक्रीट के द्वारा सोखने के कारण पेड़ों की जड़ों तक बारिश का पानी नहीं पहुंच पाता।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें