सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अमृत प्रोजेक्ट धीमी गति कार्य पर नोटिस और पैनल्टी

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा जलप्रदाय व्यवस्था के साथ ही विकास कार्यों के संबंध में स्मार्ट सीटी आफिस में ली गई। अधिकारियों की मौजूदगी में अमृत प्रोजेक्ट 2.0, जलप्रदाय प्रोजेक्ट…

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा जलप्रदाय व्यवस्था के साथ ही विकास कार्यों के संबंध में स्मार्ट सीटी आफिस में ली गई। अधिकारियों की मौजूदगी में अमृत प्रोजेक्ट 2.0, जलप्रदाय प्रोजेक्ट के साथ ही नर्मदा चतुर्थ चरण अंतर्गत किये जा रहे विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अमृत प्रोजेक्ट 1, 2, 3, 4 जलप्रदाय पर विस्तार से चर्चा, करते हुए, इंटेकवेल निर्माण, पेयजल टंकियों के निर्माण स्थल भूमि, पेयजल टंकियों के निर्माण, जलप्रदाय लाईन रिप्लेसमेंट व नवीन पाईप लाईन डालने संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये गये, इसके साथ ही कार्यो की धीमी गति होने से आयुक्त द्वारा संबंधित एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के साथ ही कार्य में गति नही आने पर नोटिस जारी करने तथा पेनल्टी लगाने की चेतावनी देने के निर्देश दिये गये।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें