मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. का राजप्रिया पर मंगल आगमन

आचार्य नित्यसेनसूरीश्वर म.सा., आचार्य विज्ञानसागर म.सा. के मंगल आगमन पर जैन समाजजनों ने अगवानी की। राजप्रिया सहित अन्य स्थानों पर आचार्य के पहुंचने से जैन समाजजनों ने अपने आपको धन्य…

आचार्य नित्यसेनसूरीश्वर म.सा., आचार्य विज्ञानसागर म.सा. के मंगल आगमन पर जैन समाजजनों ने अगवानी की। राजप्रिया सहित अन्य स्थानों पर आचार्य के पहुंचने से जैन समाजजनों ने अपने आपको धन्य माना। राजेश जैन युवा ने बताया कि रेसकोर्स रोड स्थित राजप्रिया पर भी आचार्य का मंगल आगमन हुआ। साथ में विध्वदरत्न, प्रशंमसेन विजय, निर्भयरत्न विजय, आध्यात्मसेन, अर्हमसेन म.सा. भी विराजमान थे। संतों ने केशरी वाटिका बिजासन रोड से मंगल विहार कर रेसकोर्स रोड में मंगल प्रवेश किया। राजप्रिया राजेश जैन युवा के अलावा धनराज जैन के लक्ष्मी परिसर मनीष जैन परिवार में भी अगमन हुआ। गुरुदेव ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए प्रभावशाली महामांगलिक सुनाई। गुरुदेव कमलासागर, हिमरत्न, शिवधाम तथा कान्त-आनंद सहित विभिन्न स्थानों पर पधारे, जहाँ गहुली का लाभ लिया गया। राजेश जैन युवा, नीरज सुराणा, महेंद्र बागवाला, तेजकुमार बंबोरिया, जयसिंह जैन एवं हिम्मत संघवी ने अगवानी की एवं संत का स्वागत कर आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान शशिकांत सकलेचा, प्रभात जैन, राजेन्द्र पारख, सुरेन्द्र–नरेन्द्र सुराणा, अनिल सकलेचा, डॉ. गजेन्द्र पोरवाल, मुकेश पोसीत्रा, प्रभात घंटाघर, आनंदीलाल अंबोर मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें