शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

निगम ने की ट्रेड लायसेंस नहीं होने पर सात दुकान सील

इंदौर। सिटी नगर निगम के लायसेंस विभाग द्वारा राजवाड़ा क्षेत्र में विशेष ट्रेड लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच की गई…

इंदौर। सिटी

नगर निगम के लायसेंस विभाग द्वारा राजवाड़ा क्षेत्र में विशेष ट्रेड लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच की गई तथा जिन दुकानों के ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण (रिन्यूअल) नहीं कराया गया था, उन्हें तत्काल नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान 36 ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण कराया गया, जिससे निगम को 51,475 का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं, स्टाइल एक्स रेडीमेड, न्यू फैशन गारमेंट्स, बागेश्वर बालाजी कलेक्शन, इंडियन ड्रेसेस, आउटफिट फैशन एवं अन्य में बिना वैध ट्रेड लाइसेंस संचालित पाई गई 7 दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें