मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

निगम की स्वच्छता कार्यशाला में ज्यादातर पार्षद नहीं पहुंचे

नए नियम की जानकारी जनप्रतिनिधियों को देना थी

नगर निगम के द्वारा स्वच्छता के नए नियमों की जानकारी पार्षदों को देने के लिए आज सुबह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए अधिकांश पार्षद नहीं पहुंचे।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर इंदौर सिटी बस कार्यालय में स्वच्छता की कार्यशाला आज सुबह आयोजित की गई। इसमें फीडबैक फाउंडेशन के सीईओ अजय सिन्हा ने स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी पर विस्तार से अपने विचार रखे। कार्यशाला में भाग लेने के लिए सभी पार्षदों को बुलाया गया था। इसके बावजूद अधिकांश पार्षद इस कार्यशाला में नहीं पहुंचे। जो पार्षद पहुंचे थे उनके साथ स्वच्छता पर चर्चा की गई। सिन्हा ने कहा कि जब भारतीय विदेश जाते हैं तो वहां की स्वच्छता और व्यवस्थाओं की सराहना करते हैं, लेकिन भारत के बारे में अलग सोच रखते हैं। भारत की मूल परंपरा कभी कूड़ा पैदा करने की नहीं रही। वर्ष 1970 तक देश में न डंपिंग साइट थीं, न कचरा प्रबंधन के लिए बड़े नियम और न ही ऐसी व्यवस्थाएं, क्योंकि भारतीय समाज की संस्कृति रीयूज और वाटर सिस्टम पर आधारित रही है। यहां गोबर तक का उपयोग किया जाता रहा है तथा कचरे को भी पवित्र और अपवित्र की अवधारणा के साथ देखा जाता था। भारत की इस समृद्ध परंपरा को स्कूलों के पाठ्याक्रम और कक्षाओं में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत और स्वच्छता के मूल सिद्धांतों को समझ सके, सिन्हा ने सुझाव दिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें