शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

निगम की गौशाला का दूध खरीदने वाले नहीं मिल रहे

चाहे शहर में दूध की दुकानों पर आने वाले ग्राहकों की संख्या हर दिन हर महीने बढ़ जाती हो लेकिन इंदौर नगर निगम की गौशाला में निकलने वाले शुद्ध दूध…

चाहे शहर में दूध की दुकानों पर आने वाले ग्राहकों की संख्या हर दिन हर महीने बढ़ जाती हो लेकिन इंदौर नगर निगम की गौशाला में निकलने वाले शुद्ध दूध को खरीदने वाले नहीं मिल पा रहे हैं।

नगर निगम द्वारा आज एक बार फिर एरोड्रम रोड पर स्थित रेशम केंद्र की अपनी गौशाला में निकलने वाले गाय के दूध को बेचने के लिए टेंडर जारी किया गया है। निगम द्वारा शहर में दूध का कारोबार करने वालों से उनके ऑफर बुलवाए गए हैं। निगम की यह गौशाला अब बहुत उन्नत स्वरूप में है। इस गौशाला में गायों की सही तरीके से देखरेख की जाती है। इसके साथ ही उनके भोजन पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। जो गाय बीमार होती है उसका इलाज भी किया जाता है और उसे पौष्टिक भोजन भी दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि नगर निगम की इस गौशाला से मिलने वाले दूध की मात्रा भी बढ़ते जा रही है।

इस गौशाला की देखरेख करने वाली टीम द्वारा गौशाला में गाय के दूध से अपनी आवश्यकता की पूर्ति की जाती है। इसके बाद भी हर दिन कई 100 लीटर दूध बच जाता है। इस दूध को बेचने के लिए नगर निगम के द्वारा पहले भी दो बार कोशिश की जा चुकी है। उस समय पर नगर निगम की ओर से टेंडर जारी करके हर महीने के इस दूध को विक्रय करने की कोशिश की गई थी। ऐसी स्थिति में नगर निगम के द्वारा आज एक बार फिर अपनी कोशिश को दोहराया गया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस दूध का विक्रय होने से जो राशि प्राप्त होगी उस राशि से इस गौशाला का विकास और गाय की देखरेख के काम को ही किया जाएगा। ध्यान रहे कि निगम द्वारा एक संत को इस गौशाला के संचालन की व्यवस्था सौपी गई है। इसके बाद से ही गौशाला की स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया है। इसके पहले तो इस गौशाला की चर्चा यहां पर आए दिन गाय की मौत होने के कारण होती थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें