न.प्र.)। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के सभागृह में निगम आयुत्त क्षितिज सिंघल, अधिकारी अभय राजनगांवकर, आशीष पाठक, मनोज पाठक की उपस्थिति में औद्योगिक समस्याओं के समाधान हेतु उद्योगपतियों के साथ विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों सांवेर रोड, पालदा, किला मैदान, लसूडिया आदि की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों, उद्योगपतियो, उद्योग (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधियों एवं नगर निगम के अधिकारियों ने भाग लिया। अध्यक्ष योगेश मेहता ने औद्योगिक क्षेत्रों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराया, जिनमें मुख्य रूप से सड़क एवं ड्रेनेज व्यवस्था, सड़कों की खुदाई करने व पुनः मरम्मत न करने, रेल्वे ओव्हर ब्रिज के डिजाइन में सुधार करने, ईटीपी की लाइनों का व्यास बढाने व नवीन लाइनों की व्यवस्था करने, जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पक्के नालों का निर्माण करने, साफ सफाई एवं कचरा प्रबंधन व गाडियों के औद्योगिक क्षेत्रो मे नही आने व कचरे के नियमित उठान और निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने, अतिक्रमण की गंभीर समस्या व कन्वेंशन सेंटर के आसपास बहुतायत में हुए अतिक्रमण से इसके अनुपयोगी होने, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने, जल आपूर्ति एवं संपत्ति कर एवं अनुमतियों से संम्बध्द व जुड़ी विसंगतियों का सरलीकरण करने, फायर सेफ्टी नार्मस् के सरलीकृत करने, औद्योगिक क्षेत्रों में एसोसिएशन द्वारा हरियाली विकास किये स्थानों को उजाड होने व वहां निगम गाडियों के अतिक्रमण होने सहित कई मुद्दे बताए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




