मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

निगम आयुक्त और एमआईसी सदस्य ने किया स्विमिंग पूल निरीक्षण

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और एमआईसी सदस्य नन्दकिशोर पहाड़िया ने नेहरूपार्क पहुंचकर वहां निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी श्रृंगार श्रीवास्तव, शांतिलाल यादव, विवेक उपाध्याय, दिनेश…

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और एमआईसी सदस्य नन्दकिशोर पहाड़िया ने नेहरूपार्क पहुंचकर वहां निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी श्रृंगार श्रीवास्तव, शांतिलाल यादव, विवेक उपाध्याय, दिनेश बागोरा, कंसलटेंट अतुल त्रिवेदी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। स्विमिंग पूल जल्द तैयार किया जाए, जिससे स्विमिंग पूल का उपयोग आम लोग कर सके। निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और शेष कार्यों की जानकारी ली गई। काम में देरी क्यों हुई उस पर भी चर्चा हुई। कहा कि बचे हुए काम अब जल्द से जल्द हो जाना चाहिए। बैडमिंटन, टेबल टेनिस हॉल, एलिवेशन का कार्य चरणबद्ध रूप से करते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें