निगम ने आज जब्त कर लिया। कई अतिक्रमण जिनमें पतरे और साइबान बाहर तक निकले थे उन्हें भी हटाया गया। कई गाड़ियों को भी पुलिस ने आज जब्त किया। भारी संख्या में ठेले और गुमटियां नगर निगम उठा ले गई। इस दौरान बड़ी तादाद में पुलिसबल लगा रहा और निगम व प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। उल्लेखनीय है कि कृष्णपुरा मृगनयनी से रीगल तक और इधर नसिया, एमटीएच होकर रिव्हर साइड रोड कृष्णपुरा तक और इधर राजमोहल्ला से जवाहर मार्ग व राजवाड़ा तक के तीन मार्गों को अतिक्रमण मुक्त की प्राथमिकता दी, जिसकी कार्रवाई आज सुबह से एमटीएच क्षेत्र से शुरू हुई, जो आगे की ओर बढ़ रही है। सुबह 11 बजे से राजमोहल्ला पेट्रोल पम्प से भी अतिक्रमण मुक्त की मुहीम शुरू कर दी गई। उधर मृगनयनी से भी कार्रवाई प्रारम्भ हो गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




