मंगल मूर्ति रहवासी संघ के श्रवण वर्मा, आशीष पाटीदार हरीश कपूर जयदीप मांजरेकर हेमन्त तोमर ने बताया कि निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने गणेश पांडाल पदाधिकारियों और रहवासी संघ की बैठक आगामी गणेश चतुर्थी उत्सव पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और निगम के थाली-कटोरी ग्लास का उपयोग कर सेन्टर पर वापस जमा करने को लेकर भी चर्चा की गई। गणेश चतुर्थी को लेकर निगम अधिकारियों ने रहवासियों को आवश्यक बातें बताई। पौधारोपण करने, गणेश पांडाल में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर शपथ दिलाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




