शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

निगम अधिकारी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की कांग्रेस ने की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने कहा अधिकारियों के पास अकूत संपत्ति

कांग्रेस ने इंदौर नगर निगम के अधिकारी की आय के अनुपात से ज्यादा मिली संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि इंदौर के अधिकारियों के पास अकूत संपत्ति है।

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले ऐसे लोग माफिया से भी बड़े हैं, क्योंकि ये सिस्टम के भीतर रहकर धोखा दे रहे हैं। इनके खिलाफ भी उसी तरह कार्रवाई होनी चाहिए, जैसे अराजकता फैलाने वालों पर की जाती है। इंदौर नगर निगम की स्थिति खराब है। ऐसे में अधिकारियों और सहायक अधिकारियों की भ्रष्टाचार में संलिप्तता सामने आती है तो तकलीफ होना स्वाभाविक है।

लोकायुक्त पुलिस के द्वारा शुक्रवार को इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र पांडे के निवास पर छापा मारा गया था। इस छापे में उनके पास आय के अनुपात से ज्यादा संपत्ति पाई गई। अवैध कॉलोनी में मकान और उसमें हॉस्टल का संचालन भी पाया गया। नगर निगम के द्वारा एक आदेश जारी कर पांडे को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में मिमरोट ने कहा कि ऐसे अधिकारियों को केवल निलंबित करना पर्याप्त नहीं है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। भ्रष्टाचार से अर्जित उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदौर में भ्रष्टाचार चरम पर है और इसने शहर को दीमक की तरह चाट लिया है। उन्होंने कहा कि शहर के लोग टैक्स भरते हैं और जागरूक हैं। अधिकारियों के भ्रष्टाचार के कारण नगर निगम की ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए। इंदौर के अधिकारियों के घरों पर यदि छापा मार कार्रवाई की जाए तो उनकी सारी अवैध संपत्ति उजागर होकर सामने आ जाएगी। जरूरी है कि राज्य सरकार इन सभी अधिकारियों की संपत्ति की जांच करवाएं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें