सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

निगम अधिकारी और नायब तहसीलदार का वेतन काटने के निर्देश

न.प्र.)। कलेक्टर शिवम वर्मा ने शिकायतों का समय- सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के उद्देश्य से टाइम लिमिट बैठक आयोजित की। वर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि जो भी अधिकारी-कर्मचारी…

न.प्र.)। कलेक्टर शिवम वर्मा ने शिकायतों का समय- सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के उद्देश्य से टाइम लिमिट बैठक आयोजित की। वर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि जो भी अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही करेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुराने प्रकरण की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने निराकरण में विलंब करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई भी की। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, नागरिक सेवाओं तथा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की विस्तार से समीक्षा की गई। वर्मा ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का डिस्पोजल निर्धारित समय- सीमा में होना चाहिए। समीक्षा के दौरान ऐसी शिकायतों को चिन्हित किया जाए, जिनमें अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही सामने आ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आवेदन या शिकायत के निराकरण में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के निराकरण में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी सहायक ग्रेड-3 संजय पांडे को निलंबित करने और एनआरवाय शाखा के सी.एस. निगम का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र उपाध्याय का

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें