शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

निगम के 141

कर्मचारियों को पदोन्नति किसी का बढ़ गया पद तो किसी का बढ़ गया वेतन

नगर निगम के 141 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। इसमें से किसी कर्मचारी का पद बढ़ा है तो किसी का बढ़ गया है वेतन।

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में लिए गए फैसले के क्रियान्वयन की दिशा में आदेश जारी कर दिए गए हैं। कल रात को आयुक्त के द्वारा तीन अलग-अलग आदेश जारी किए गए। पहले आदेश में 72 कर्मचारियों को सहायक वर्ग 3 से सहायक वर्ग 2 के पद पर पदोन्नति कर दिया गया है। यह कर्मचारी अब सीनियर क्लर्क के रूप में पहचाने जाएंगे। इनका पद बढ़ाने के साथ ही साथ वेतन भी बढ़ जाएगा। इसके अतिरिक्त एक आदेश में 67 स्वच्छता पर्यवेक्षकों को इसी पद पर पदोन्नति करते हुए उनका वेतन बढ़ाया गया है। जबकि तीसरा आदेश में स्वच्छता पर्यवेक्षक के रूप में काम रहे कर रहे दो कर्मचारियों को इसी पद पर करते हुए उनका वेतन बढ़ाया गया है। इस प्रकार स्वच्छता पर्यवेक्षक के रूप में काम करने वाले 69 कर्मचारी अभी जिस पद पर काम कर रहे हैं उस पद पर उन्हें पदोन्नत कर दिया गया है। ऐसे में इन कर्मचारियों का पद तो नहीं बढ़ेगा लेकिन वेतन जरूर बढ़ जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें