कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष निलेश सेन, विशाल चतुर्वेदी, अमजद खान सहित अन्य कांग्रेसी सड़क धंसने के मुद्दे पर निगम आयुक्त से मिलने निगम मुख्यालय पहुंचे। कांग्रेसी समस्या लेकर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें आयुक्त से मिलने से ही रोक दिया गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने सख्ती दिखाकर सख्त भाषा का इस्तमाल भी कांग्रेसियों के साथ किया इससे कांग्रेसी भड़क उठे थे। पुलिसकर्मी की भाषा को वीडियो में कांग्रेसियों ने रिकार्ड भी किया। समस्या को लेकर गए कांग्रेसी खुद पुलिसकर्मी से समस्या बन उलझ गए थे। खराब सड़कों के अलावा धंसने वाली सड़क को लेकर जांच की मांग कमिश्नर से की गई और ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की मांग भी की। खासतौर से पंढरीनाथ थाना के सामने सड़क धंसने और 10 फीट से अधिक का गहरा गड्ढा हो जाने पर कांग्रेसियों ने गहरे सवाल भी उठाए। पुलिसकर्मी द्वारा सख्त भाषा के इस्तमाल पर भी कार्रवाई की मांग की गई। जब सख्त भाषा हुई थी तब कांग्रेसी भी भड़क गए थे। इस दौरान दानिश खान, मिथुन यादव, कमलेश पाठक, रोहित जोशी, युवराज रघुवंशी, मुकेश पुरी, नीलेश गोसर, राजेश मेवाती, पंकज शिंदे, रानू सेन, नीतेश भारद्वाज, लवेश यादव, राकेश साहू, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रतीक मित्तल, मोनू अंसारी, राजेश धौलपुरे, देवीलाल लश्करी, दादू रघुवंशी सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




