सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

रेसीडेंसी में करोड़ों की लागत से तैयार हो रहे न्यायमूर्तियों के लिए नवीन गेस्ट हाउस

ओल्ड सर्किट हाउस के पास बन रहा आधुनिक सुविधाओं वाला न्यू हाउस

रेसीडेंसी में करोड़ों की लागत से तैयार हो रहे न्यायमूर्तियों के लिए नवीन गेस्ट हाउस

रेसीडेंसी कोठी परिसर में वर्तमान में करोड़ों रुपयों की लागत से लोकनिर्माण विभाग का पीआईयू द्वारा न्यायाधीशों के लिए आधुनिक शैली में नवीन लक्जरी गेस्ट हाउस का नवनिर्माण किया जा रहा है। जिसमें आधुनिक शैली के साथ लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध होगी। जिसका वर्तमान में तेजी के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे पहले सालों पुराने जर्जर गेस्ट हाउस को ध्वस्त कर अब पिछले दिनों पी डब्ल्यू डी के पी आई यू विभाग द्वारा करोड़ों की रुपए की लागत से ओल्ड रेस्ट सर्किट हाउस के पास जजेस के लिए नवीन आधुनिक लक्जरी सुविधाओं वाले गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका वर्तमान में अभी 25 से 30 फीसदी निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है। वहीं अभी काम तेजी के साथ हो रहा है।

नए साल में होगा आधुनिक गेस्ट हाउस बनकर तैयार –

बताया जा रहा है कि आने वाले नए साल 2027 की शुरुआत में रेसीडेंसी कोठी कैंपस परिसर में पुराने सर्किट हाउस के पास सालों पुराने जर्जर रेस्ट हाउस को तोड़कर उसकी जगह नवीन आधुनिक सुविधाओं वाले लग्जरी गेस्ट हाउस का नवनिर्माण कार्य पिछले दिनों शुरू हो गया है। वर्तमान में निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। वही बताया जा रहा है कि बाहर से आने वाले जज और उनके स्टॉफ एवं अन्य अधिकारियों के लिए सिंहस्थ से पहले प्रबंधन द्वारा आधुनिक लक्जरी गेस्ट हाउस का निर्माण किया जा रहा है। अगले साल 2027 की शुरुआत में बनकर तैयार होने के आसार है। जिसका वर्तमान में तेजी से काम हो रहा है। जहां शानदार पार्किंग सुविधा के साथ गेस्ट हाउस के पास ही आकर्षक बगीचे की सुविधा भी मिलेंगी। जिसमें हरियाली के साथ आधुनिक जिम की सुविधा और हरियाली पेड़-पौधे भी नजर आएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें