सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

तीसरी मंजिल पर आधुनिक लायब्रेरी और ब्लॉक ए में तैयार होगा नया क्लिनिक

एमजीएम मेडिकल डेंटल कॉलेज के अंतर्गत एमवाय हॉस्पिटल रोड पर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के अंतर्गत ब्लॉक ए की तीसरी मंजिल पर यूजी और पीजी छात्र-छात्राओं के लिए इसी…

तीसरी मंजिल पर आधुनिक लायब्रेरी और ब्लॉक ए में तैयार होगा नया क्लिनिक

एमजीएम मेडिकल डेंटल कॉलेज के अंतर्गत एमवाय हॉस्पिटल रोड पर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के अंतर्गत ब्लॉक ए की तीसरी मंजिल पर यूजी और पीजी छात्र-छात्राओं के लिए इसी साल आने वाले दिनों में बेहद जल्द 3 करोड़ रुपयों से ज्यादा की लागत से एक साथ कई विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। जिसके तहत पीजी और यूजी की पढ़ाई करने वाले एमजीएम के छात्र-छात्राओं के लिए ब्लॉक ए में तीसरी मंजिल पर एक नवीन आधुनिक सुविधाओं वाले क्लिनिक और ब्लॉक बी में छात्र- छात्राओं की सुविधा के लिए तीसरी मंजिल पर भव्य आधुनिक ई लायब्रेरी का निर्माण कर छात्रों को नई सौगात देने की तैयारी अब शुरू हो गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें