सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

शहर का नया अध्याय…दोपहर में शुरू होगी अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए खुदाई

सुबह से मेट्रो अधिकारी-कर्मचारी तैयारियों में जुटे

शहर का नया अध्याय…दोपहर में शुरू होगी अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए खुदाई

आज से शहर के नया अध्याय के लिए अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए खुदाई का काम शुरू होगा। सुबह से इसकी तैयारी में अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं। टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) को सेट करने का काम लगभग पूरा हो गया है। मेट्रो के अधिकारी और इंजीनियर निर्धारित समय पर साइड पर पहुंच गए हैं। दोपहर में इंदौर में पहली बार टीबीएम चलेगी। करीब एक माह पहले टीबीएम इंदौर आई और टीबीएम के इंदौर आने का समाचार सिटी ब्लास्ट ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद करीब एक माह तक मशीन के अलग-अलग पुर्जों को जोड़ने का काम किया गया। इंजीनियरों की निगरानी में मशीन को कम्पाइल किया गया। एयरपोर्ट के सामने से आज दोपहर में टीबीएम मशीन करीब 28 मीटर की गहराई में खुदाई शुरू करेगी। मशीन में कई आधुनिक फंक्शन भी हैं। मशीन खुदाई के साथ- साथ मलबा बाहर करने का काम भी करेगी। कुल मिलाकर इंदौर का नया अध्याय आज से शुरू हो रहा है। गणेशोत्सव के बीच अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए खुदाई का श्रीगणेश हो रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें