मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

नेशनल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश उपविजेता

इंदौर। डब्ल्यूवायएसएफ इंडिया योग स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वावधान में मध्यप्रदेश योगा एसोसिएशन द्वारा मंदसौर में आयोजित 11वीं नेशनल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

इंदौर। डब्ल्यूवायएसएफ इंडिया योग स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वावधान में मध्यप्रदेश योगा एसोसिएशन द्वारा मंदसौर में आयोजित 11वीं नेशनल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पश्चिम बंगाल की टीम ओवरऑल चैंपियन रही, जबकि गुजरात की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसोसिएशन के सचिव गुलाब सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत मुकाबलों में 3 स्वर्ण, 3 रजत व 1 कांस्य पदक जीता। टीम मुकाबलों में बालक मिनी टीम विजेता, जूनियर टीम उपविजेता तथा सब जूनियर टीम तृतीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग में मिनी व सब जूनियर टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत मुकाबलों के बालक वर्ग में मिनी आयु वर्ग के वीर गुप्ता ने रजत, सीनियर वर्ग में आदित्य राज सोनी ने स्वर्ण व कीर्तन गहलोत ने रजत पदक जीता। बालिका वर्ग में सब जूनियर की महिका सिसोदिया ने रजत, जूनियर वर्ग की देवीशी गुप्ता ने स्वर्ण व नित्या भदोरिया ने कांस्य तथा सीनियर वर्ग की मानसी बागोरा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मध्यप्रदेश टीम की इस उपलब्धि पर एसोसिएशन अध्यक्ष हरिनारायण यादव, सचिव गुलाब सिंह चौहान, ईश्वर सिंह चौहान, विक्रम अवार्डी रोहित बाजपई, प्रदीप तिवारी व मीनाक्षी गुप्ता सहित पदाधिकारियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें