मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

नेमी-राजुल की बारात निकाली गई

नेमीनगर जैन कॉलोनी में आचार्य सुनील सागर म.सा. के सन्निध्य में भगवान नेमीनाथ के जन्म एवं तप कल्याणक के अवसर पर नेमी-राजुल की बारात निकाली गई। बारात के पश्चात भगवान…

नेमीनगर जैन कॉलोनी में आचार्य सुनील सागर म.सा. के सन्निध्य में भगवान नेमीनाथ के जन्म एवं तप कल्याणक के अवसर पर नेमी-राजुल की बारात निकाली गई। बारात के पश्चात भगवान नेमीनाथ के जीवन का वह मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जब विवाह के लिए ले जाए जा रहे पशुओं का करुण क्रंदन सुनकर उनका हृदय करुणा से भर उठा। इंद्रकुमार सेठी, संदीप गंगवाल, कैलाश लुहाडिया, संजय किरण कासलीवाल, गिरीश निर्मला पाटोदी, गिरीश साधना काला, शुभ्रा कासलीवाल, राजेश ममता बज, अंकित प्रिया जैन ने अपनी भूमिका निभाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें